Skip to main content

साथ होना

साथ होना

हम दोनों एक साथ
रात और दिन के एक साथ
होने के बारे में सोच रहे हैं

तुम अपने साथ
मेरे साथ होने के एहसास को रखती हो
और मैं तुम्हारे होने का अहसास
अपने वजूद के एहसास में तलाशता हूँ।

इसी साथ होने को जब 
हमने साथ न होने पर सोचा होगा
तो साथ होना कैसा रहा होगा
एक खूबसूरत सपने के जैसा
जो नींद के पहलुओं में
उड़ते रंग के जैसा हो।

यही वो वक़्त है जब
वक़्त की धड़कनों को 
महसूस किया जा सकता है।

'अनपढ़'
दीपक बिजल्वाण 'अनपढ़' गढ़वाल विश्वविद्यालय में शोधार्थी हैं। "Pages of My College Diary" और "A Stream of Himalayan Melody: Selected Songs of Narendra Singh Negi" दो चर्चित  पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं।

Comments

Post a Comment

Dr. Deepak Bijalwan
Poet, Translator