Skip to main content

कराह

तुम्हारी उम्रों के पैर थके हुए नजर आते हैं कि
वो चल रही हैं सफर अपना,
और बहुत लाज़मी भी है
बातों का उसी तरह घटित होना
जैसा कि उनको होना है
तुम्हारे वहाँ होने से जहाँ कि तुम हो
भले ही तुम्हारा वहाँ होना सार्थक नहीं जान पड़ता

क्यों चल रहे हो इतने मुखौटों को लेकर
कि खुद की भी कोई खबर नहीं है,

सड़कों पर रेंगकर मर जाने वाली जिन्दगियाँ
उन तक कोई कराह नहीं पहुंचा पाती
जहाँ पहुँचना लोकतंत्र में तय होना चाहिए

19 मई 2020

Comments

  1. How To Make Money From Online Gambling
    Online gambling has become a major part of life in the US. In this article, we'll tell you why the online kadangpintar gambling worrione industry is งานออนไลน์

    ReplyDelete

Post a Comment

Dr. Deepak Bijalwan
Poet, Translator